शुक्रवार, अगस्त 20, 2010

जिले में 5 बोर्ड भाजपा के कांग्रेस के 2 व निर्दलीय 1

नागौर 20 अगस्त। नगरपालिका चुनाव के परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित हो चुके हैं। जिले में 5 नगरपालिकाओं नागौर, मेड़तासिटी, लाडनूं, कुचामन तथा नावां में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। मूण्डवा तथा कुचेरा में कांग्रेस जीती और परबतसर में निर्दलीय ने बाजी मारी। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. समित शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौर में भाजपा के बिरदीचंद सांखला 2515 मतों से जीते। उन्होनें निर्दलीय चांद मोहम्मद को हराया। नागौर नगरपालिका में कांग्रेस के 14, बीजेपी के 16 तथा निर्दलीय 10 पार्षद चुने गए। उन्होनें बताया कि मूण्डवा में कांग्रेस के संजय मूण्डल 1091 मतों से विजयी घोषित हुए। उन्होनें भाजपा के रमाकान्त को हराया। कांग्रेस के 10, बीजेपी के 3 और निर्दलीय 7 मूण्डवा में पार्षद बने। मेड़तासिटी में अनिल थानवी भाजपा ने कांग्रेस के कमल आचार्य को 3523 मतों से हराया। मेड़तासिटी में कांग्रेस के 10, भाजपा के 17 और निर्दलीय 3 पार्षद चुने गए। लाडनूं में भाजपा के बच्छराज नाहटा ने कांग्रेस के बगसु खां सिलावट को 2734 मतों से हराया। लाडनूं बोर्ड में 10 निर्दलीय, 15 भाजपा और 5 कांग्रेस के पार्षद चुने गए। कुचामनसिटी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती जसोदा ने कांग्रेस की आबिदा को 2495 मतों से पराजित की। कुचामनसिटी के नगरपालिका मण्डल में कांग्रेस के 9, बीजेपी के 19 तथा निर्दलीय 2 पार्षद चुने गए। नावां में भाजपा के उतमचंद बिहाणी ने निर्दलीय मनीष व्यास को 1351 मतों से हराया। वहां कांग्रेस के 5, बीजेपी के 12 तथा निर्दलीय 3 पार्षद चुने गए। परबतसर में निर्दलीय भगवान बंग ने कांग्रेस के मुराद खां को 1350 मतों से पराजित किया। पार्षदों में 7 कांग्रेस, 7 भाजपा के और 1 निर्दलीय चुने गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें