शनिवार, मार्च 28, 2009

वर्षा से किसानों को नुकसान, सरकार देगी राहत

नागौर। 28 मार्च। (रामसिंह मैढ) गत दिनो हुई वर्षा व आंधी के कारण अनेक किसानों की फसल नष्ट हो गई। जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है। नागौर के तहसीलदार कमलनयन वर्मा ने बताया कि किसानों के नुकसान का शीघ्र सर्वे करवाकर मुआवजा जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के लिए ग्रामसेवक को तथा पटवारियों को निर्देश दिए जा चुके है। नागौर क्षेत्र के 18 गांवो में फसलें नष्ट होने के समाचार मिले है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक किसान को प्रति हैक्टर सिंचित भूमि की फसल नष्ट होने पर 4000 रूपए राहत राशि का पैकेज दिया जाएगा। अधिकतम दो हैक्टर क्षेत्र का मुआवजा देने के निर्देश है।किसानों की जीरा, ईसबगोल, गेंहूं, चना व सरसों की फसलों में नुकसान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें