शुक्रवार, अगस्त 20, 2010

पूर्व अध्यक्ष मच्छी को तोलावत ने दी शिकस्त


नागौर 20 अगस्त। स्थानीय वार्ड 24 से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिनमें से नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोककुमार मच्छी उर्फ ढेमसिंह का पुत्र नितिन जैन कांग्रेस के सिम्बल से चुनाव लड़ रहे थे।
उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के विमलेश तोलावत ने अपना मोर्चा खोला।
आज परिणाम आते ही लोग अचम्भित रह गए कि पूर्व में चैयरमेन रह चुके मच्छी को मतदाताओं ने वार्ड से ही दरकिनार कर दिया। तोलावत ने 417 मतों से विजयश्री हासिल कर लोगों को अचम्भे में डाल दिया।
परिणाम आते ही चर्चा में सुना गया कि अशोक मच्छी ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने वार्ड की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें