शुक्रवार, अगस्त 20, 2010

जाम में फंसी 108

नागौर 20 अगस्त। नगरपालिका चुनाव की मतगणना के चलते अस्पताल का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया था। परिणामस्वरूप मानासर की तरफ से गम्भीर घायल व्यक्ति को लेकर आ रही एम्बुलेंस 108 रेल्वे स्टेशन से अस्पताल के बीच न्यू काॅलोनी की छोटी गली के जाम में फंस गई। जो आधा घण्टे से अधिक समय तक खड़ी रही। सारा पुलिस बल मतगणना केन्द्र के आसपास होने के कारण उक्त गली का जाम खुलवाने के लिए पुलिस नहीं पंहुच पाई। परिणामस्वरूप 108 सायरन बजाती रही। मगर थ्री व्हीलर तथा टू व्हीलर वालों ने 108 को रास्ता नहीं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें