चंडीगढ़. हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हजकां व बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बीच बातचीत के बाद यह फैसला किया गया। गठबंधन अब 20 सितंबर को जींद में महारैली करेगा। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और बसपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी मानसिंह मनहेड़ा ने कहा, भीड़ जुटाने की दृष्टि से 1966 में हरियाणा के गठन के बाद की यहसबसे बड़ी रैली होगी। इन दोनों का कहना था कि महागठबंधन के लिए भाजपा व इनेलो की ओर से प्रस्ताव आ रहे हैं, लेकिन किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हजकां बसपा का समझौता दलों का नहीं, दिलों का समझौता है। मनहेड़ा ने कहा, बेशक हजकां-बसपा ने 50 और 40 सीटें बांट ली हैं, लेकिन दोनों पार्टियां साझा चुनाव अभियान चलाएंगी। गठबंधन ने तय किया है कि सत्ता में आए तो कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। अनुसूचित जाति का होगा डिप्टी सीएम, मायावती तय करेंगी नाम। भंग विधानसभा में भी हजकां व बसपा के पास एक-एक सीट थी। इन सीटों पर हजकां लडेगी विधान सभा चुनाव 1 आदमपुर, 2 नलवा, 3 हांसी, 4 हिसार, 5 उकलाना, 6 नारनौंद, 7 उचाना, 8 बवानी खेड़ा, 9 फतेहाबाद, 10 रतिया, 11 सिरसा, 12 डबवाली, 13 रानिया, 14 ऐलनाबाद, 15 दादरी, 16 बाढ़ड़ा, 17 लोहारू, 18 महेंद्रगढ़, 19 नारनौल, 20 अटेली, 21 नांगल चैधरी, 22 बावल, 23 बादशाहपुर, 24 गुड़गांव, 25 पृथला, 26 बल्लभगढ़, 27 पलवल, 28 होडल, 29 कालका, 30 पंचकूला, 31 अम्बाला छावनी, 32 यमुनानगर, 33 थानेसर, 34 पिहोवा, 35 गुहला-चीका, 36 कैथल, 37 करनाल, 38 इंद्री, 39 सोनीपत, 40 गोहाना, 41 खरखौदा, 42 बरौदा, 43 जींद, 44 पानीपत (शहरी), 45 रोहतक, 46 महम, 47 गढ़ी सांपला किलोई, 48 बहादुरगढ़, 49 बेरी और 50 बादली। इन सीटों पर बसपा लडेगी विधान सभा चुनाव 1 सोहना, 2 पटौदी, 3 नूंह, 4 ओल्ड फरीदाबाद, 5 फिरोजपुर झिरका, 6 इसराना, 7 एनआईटी फरीदाबाद, 8 बरवाला, 9 कलायत, 10 असंध, 11 गन्नौर, 12 किलयांवाली, 13 शाहाबाद, 14 समालखा, 15 पुन्हाना, 16 तोशाम, 17 नारायणढ़, 18 हथीन, 19 टोहाना, 20 कोसली, 21 राई, 22 लाडवा, 23 कलानौर, 24 बड़खल, 25 नरवाना, 26 सफीदों, 27 नीलोखेड़ी, 28 जुलाना, 29 भिवानी, 30 मुलाना, 31 घरौंडा, 32 पानीपत (ग्रामीण), 33 झज्जर, 34 अम्बाला सिटी, 35 पूंडरी, 36 तिगांव, 37 साढौरा, 38 जगाधरी, 39 रादौर और 40 रेवाड़ी। उक्त जानकारी हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) के यूथ लीडर सुनिल बिश्नोई ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें