सोमवार, जून 15, 2009

शिकारी ने किया वन्यजीव प्रेमी पर फायर: मृत खरगोश व बंदूक,सहित शिकारी गिरफ्तार

नागौर 15 जून। जिले के रूण क्षेत्र में आज एक बनबागरिया जाति के शिकारी ने देवाराम जाट पर फायर कर दिया। जिससे उसकी आंख के पास तथा हाथ में बंदूक की गोली लगी। घायल युवक का इलाज कुचेरा चिकित्सालय में चल रहा है। कुचेरा थानाधिकारी अशोककुमार बिश्नोई, कांस्टेबल गुमानाराम लेगा सहित जाप्ता मौके पर पंहुचा और शिकारी सुखा पुत्र भंवरू बनबागरिया को मृत खरगोश, मृत गोफाट, अवैध बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। अखिल भारतीय जीवरक्षा बिश्नोई सभा के मेड़ता तहसील कार्यकत्र्ताओं ने उक्त घटना में सरीक होकर सहयोग किया। जिससे पुलिस को भी सफलता मिली। जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्राम रूण के पास देवाराम पुत्र जगदीशराम जाट निवासी बागोरिया हाल रूण खेत में काम कर रहा था। बंदूक की आवाज सुनकर उसने शिकारी का पीछा किया। उसके पिता जगदीशराम जाट ने कुचेरा थाने पर फोन कर दिया। देवाराम को नजदीक आते देख शिकारी सुखा बनबागरिया ने उस पर बंदूक से गोलियां दाग दी। जिससे देवाराम की आंख के पास बंदूक के छर्रे लग गए। एक हाथ में भी छर्रे लग गए। जिससे देवाराम गम्भीर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर तत्परता दिखाते हुए शिकारी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से मृत खरगोश व मृत गोफाट बरामद कर उसके विरूद्ध मामला दर्ज किया। अवैध बंदूक होने के कारण धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, धारा 9/51 डब्ल्यूएलपी एक्ट तथ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाधिकारी अशोककुमार बिश्नोई के अनुसार उक्त शिकारी रियांबड़ी का रहने वाला है। जो रूण क्षेत्र में फसल की रखवाली करता है। रखवाली की आड़ में बंदूक का दुरूपयोग करते हुए उसने वन्यजीवों का शिकार किया। दिन में डेढ़ बजे जगदीशराम जाट की सूचना पर पुलिसमय जाब्ते के वहां पर पंहुचकर कार्रवाई की। उन्होनें बताया कि घायल युवक देवाराम खतरे से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें