गुरुवार, सितंबर 02, 2010

गुरु जम्भेश्वर के नियमों के पालन पर जोर


मुरादाबाद 2 सितम्बर। विश्नोई समाज सेवा समिति की ओर से बिश्रोई समाज के प्रवर्तक गुरु जम्भेश्वर भगवान का 560वां जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाये गये। गुरुवार को जम्भेश्वर धर्मशाला एवं विश्नोई मंदिर लाइनपार में आयोजित समारोह में गुरुकुल कांगड़ी के पूर्व उपकुलपति आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि गुरु जम्भेश्वर महाराज ने 29 नियम बताए जिनका पालन करने से ही समाज का कल्याण हो सकता है। उन्होंने संगठित होकर रहने और पर्यावरण सुधार पर भी जोर दिया। उन्होंने पुस्तक विमोचन भी किया। इस मौके पर विश्नोई समाज के सेवानिवृत्त बंधुओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य रूप से पहलवान सिंह विश्नोई, सुखवीर सिंह विश्नोई, शिव कुमार सिंह विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई आदि मौजूद थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पंवार तथा संचालन समिति के सचिव अनिल विश्नोई ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें